कांशीराम कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति द्वारा राष्ट्रध्वज का अपमान किये जाने के विरोध में इंडियन जस्टिस पार्टी ने गुरुवार को विधान भवन के सामने धरना दिया। पार्टी के पदाधिकारियों ने कुलपति को बर्खास्त कर उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की।धरने पर बैठे पार्टी प्रदेश महासचिव इसरार उल्ला सिद्दीकी ने बताया कि बांदा स्थित कांशीराम कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति मिल्खा सिंह औलख ने बीते वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर बनवाने के बाद उस पर खड़े होकर ध्वजारोहण किया था, उनके द्वारा किये गये इस शर्मनाक कृत्य से पूरे देश का अपमान हुआ है।
पार्टी के पदाधिकारियों ने कुलपति को बर्खास्त किये जाने सहित उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाये जाने की मांग की है। धरने पर बैठे पार्टी के पदाधिकारियों ने कुलपति के कार्यकाल के दौरान हुयी अनियमितताओं की बारीकी से जांच करवाने की भी मांग की है। इस संबध में पार्टी के कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपति व प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से दिया है।
धरने में पार्टी के उपाध्यक्ष बाबू लाल बाल, प्रदेश महासचिव इसरार उल्ला सिद्दीकी, लालजीत यादव व पार्टी के महासचिव सुशील कुमार साहू, अर्जुन, सुधीर, गनी व बांदा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाािधकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें