भारतीय महिला टीम ने कतर के दोहा में आयेाजित पहली फीबा एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मंगोलिया को 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। खबर के मुताबिक बास्केटबॉल में तीन-तीन खिलाड़ियों के बीच टूर्नामेंट के इस प्रारूप में महिला टीम का यह लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने इससे पहले श्रीलंका में दक्षिण एशियाई बीच खेलों और बीते साल चीन में एशियाई बीच खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।
भारतीय टीम ने गीतू एना जोस, अनिता पाल दुरई, मनीषा डांगे और प्रतिमा सिंह शामिल थीं। भारतीय टीम ने अपने सभी छह मुकाबले जीते और जोस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। भारत को ग्रुप बी में रखा गया था और उसने मंगोलिया को 21-9 और नेपाल को 21-4 से हराया। भारतीय टीम का कतर ग्रे के साथ मैच रद्द रहा। क्वार्टरफाइनल में भारत ने मेजबान कतर को 21-5 से, सेमीफाइनल में हांगकांग को 21-8 से और फाइनल में मंगोलिया को 21-14 से हराया। महिला वर्ग का कांस्य पदक तुर्कमेनिस्तान ने जीता।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें