समस्तीपुर में मंदिर के पुजारी, शिष्य की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 मई 2013

समस्तीपुर में मंदिर के पुजारी, शिष्य की हत्या


बिहार के समस्तीपुर जिले के आंगर घाट थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार रात धावा बोलकर मंदिर के महंत और उसके शिष्य की गोली मार कर हत्या कर दी और अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति लेकर फरार हो गए। दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार ने शनिवार को बताया कि चैता गांव स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में मोटर साइकिल पर सवार होकर आए अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। गोली लगने के कारण मंदिर के पुजारी रामनरेश दास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका शिष्य घूरन दास गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

अपराधियों ने मंदिर में स्थापित कीमती एवं प्राचीन मूर्तियों को लूट लिया। कुमार के मुताबिक, इस मामले की एक प्राथमिकी सम्बंधित थाने में दर्ज करा दी गई है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के साथ-साथ पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: