हिमाचल में तेंदुलकर के नाम पर होगा इंडोर प्रांगण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

हिमाचल में तेंदुलकर के नाम पर होगा इंडोर प्रांगण


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में स्थित अपने मनोहारी स्टेडियम में बने नए इंडोर प्रांगण का नाम महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखने का फैसला किया है। एचपीसीए कार्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा, "स्टेडियम में बने नए इंडोर प्रांगण का उद्घाटन शुक्रवार को स्वयं तेंदुलकर द्वारा किए जाने की संभावना है।"

हिमाचल प्रदेश में तेंदुलकर के प्रशंसकों को समुद्र तल से 4,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एचपीसीए मैदान पर उनके पहले खेल का बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल के वर्तमान संस्करण के अंतर्गत 18 मई को तेंदुलकर की टीम मुम्बई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से है।

धर्मशाला स्थित इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 21,600 है। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में नए इंडोर प्रांगण में गेंदबाजों एवं बल्लेबाजों के लिए वीडियो विश्लेषण की सुविधा होगी तथा अभ्यास के लिए एक विकेट भी होगा। इसके अतिरिक्त इस इंडोर प्रांगण में एक स्पा भी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: