राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड की झारखंड में 30 लाख टन सालाना क्षमता इस्पात कारखाना लगाने की योजना है. कंपनी इसमें 16,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. जानकार सूत्रों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र की आरआईएनएल के चेयरमैन एपी चौधरी ने कंपनी की इस मंशा से हाल ही झारखंड के मुख्य सचिव के साथ बैठक में राज्य सरकार को अवगत करा दिया था.
आरआईएनएल ने राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित घाटकुरी खान के लिए आवेदन किया है जो कि 2600 एकड़ में फैली है. इस खान को देश में लौह अयस्क की सबसे बड़ी खानों में से एक माना जाता है और इसमें 60 करोड़ टन का अनुमानित भंडार है.
सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार इस खान को झारखंड राज्य खनन विकास निगम को देना चाहती है. इसलिए आरआईएनएल को सुझाव दिया गया हकि वह निगम के साथ संयुक्त उद्यम समझौता करे ताकि परियोजना के लिए आपूर्ति सुनिश्चित हो. आरआईएनएल ने राज्य के इस सुझाव पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संयंत्र की क्षमता 30 लाख टन सालाना होगी और इसमें 16,500 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें