सीएमजे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति चंद्रमोहन झा के खिलाफ वारंट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मई 2013

सीएमजे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति चंद्रमोहन झा के खिलाफ वारंट


मेघालय की एक अदालत ने सोमवार को सीएमजे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति चंद्रमोहन झा और दो अन्य के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। इन सभी पर संस्थान में फर्जीवाड़ा करने और अनियमितता बरतने का आरोप है। सरकारी वकील आई.सी. झा ने संवाददताओं से कहा, "अदालत ने फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी एवं अन्य दंड प्रावधानों के तहत चंद्रमोहन झा के खिलाफ गैरजमानती और तलाशी वारंट जारी किया है।"

सरकारी वकील ने कहा कि अदालत ने निजी विश्वविद्यालय की निदेशक मनजीत कौर तथा मानव संसाधन प्रबंधक जुबान खारपुरी के खिलाफ भी वारंट जारी किया।जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कौर और खारपुरी की अंतरिम जमानत याचिका आठ मई को खारिज कर दी थी, उसके बाद से दोनों कथित रूप से छिपे हुए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक एवं सीआईडी प्रभारी बी.आर. राणा ने कहा, "हम उन्हें (कुलाधिपति झा, कौर और खारपुरी) गिरफ्तार करने में समक्ष नहीं हैं, क्योंकि ये सभी फरार हो गए हैं।" उल्लेखनीय है कि राज्य की राजधानी में स्थित यह निजी विश्वविद्यालय सुर्खियों में रहा है। राज्यपाल आर.एस. मूशाहारी स्वयं इस विश्वविद्यालय का दौरा कर इसके कामकाज में कथित गड़बड़ियों का खुलासा कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: