माधवी सरकार पप्पू यादव मामले को सर्वोच्च न्यायालय ले जायेंगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 मई 2013

माधवी सरकार पप्पू यादव मामले को सर्वोच्च न्यायालय ले जायेंगी.


माकपा विधायक अजित सरकार हत्याकांड मामले में पटना उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व सांसद पप्पू यादव को बरी किये जाने पर उनकी पत्नी माधवी सरकार ने शनिवार को कहा कि वह मामले को सर्वोच्च न्यायालय ले जायेंगी।

माकपा की पूर्व विधायक माधवी ने आज कहा कि वह न्यायालय का आदर करती हैं और संभव है कि अभियोजन पक्ष की ओर से अपना पक्ष रखने में कहीं चूक हुई है जिसका फायदा अभियुक्तों को तत्काल मिल गया है। लेकिन वह चुप होकर नहीं बैठेंगी, क्योंकि इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पप्पू यादव समेत तमाम अभियुक्तों को निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को बरकरार रखे जाने के लिए वह पटना उच्च न्यायालय के इस फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय अपील दायर करेंगी।

माधवी ने कहा कि सीबीआई को भी उच्चतम न्यायालय में उच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध अपील करनी चाहिये। अजित सरकार के पुत्र इंजीनियर अमित सरकार ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के फैसले को देखने के बाद अपने अधिवक्ताओं से परामर्श कर वह उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे ताकि हमें न्याय मिल सके। उल्लेखनीय है कि 14 जून 1998 को पूर्णिया के तत्कालीन विधायक अजित सरकार एवं उनके एक अन्य सहयोगी की दिन दहाडे़ हत्या कर दी गयी थी। 28 सितम्बर 1998 को सीबीआई ने इस मामले की जांच प्रारंभ की थी।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति वी एन सिंह और न्यायमूर्ति के के लाल की पीठ ने इस मामले में निचली अदालत के फरवरी 2008 के आदेश को दरकिनार करते हुए पप्पू यादव और दो अन्य आरोपियों राजन तिवारी तथा अनिल कुमार यादव को कल बरी कर दिया। पटना की एक निचली अदालत ने इन तीन आरोपियों को आजीवन करावास की सजा सुनायी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: