खेल में भ्रष्‍टाचार को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा : बीसीसीआई अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 मई 2013

खेल में भ्रष्‍टाचार को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा : बीसीसीआई अध्यक्ष


बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि स्‍पॉट फिक्सिंग आरोपों की जांच के लिए रवि सवानी आयुक्त नियुक्त किए गए हैं. साथ ही श्रीनिवासन ने कहा कि खेल में भ्रष्‍टाचार को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा.

चेन्‍नई में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में श्रीनिवासन ने कहा, 'सट्टेबाजों पर हमारा नियंत्रण नहीं होता है. रवि सवानी अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगे. हमने दिल्ली पुलिस से भी मदद मांगी है और साथ ही उनकी मदद भी करेंगे.' साथ ही श्रीनिवासन ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी क्रिकेटरों पर कार्रवाई की जाएगी.

बीसीसीआई अध्‍यक्ष ने कहा कि आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स दागी खिलाड़ियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराना चाहती है. उन्होंने कहा, 'कार्यकारिणी में फैसला लिया गया कि हर एक खिलाड़ी के एजेंट को बीसीसीआई के साथ पंजीकरण कराना होगा. इन्हें मान्यता पत्र दिया जाएगा और प्रत्येक टीम के साथ एएससीयू के अधिकारी रहा करेंगे.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के तीन खिलाड़ियों-शांताकुमारन श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया. इस मामले में गुरुवार को 11 सटोरिये भी दबोचे गए. इन सबको गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने इन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

इन खिलाड़ियों ने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकर कर ली है. दिल्ली पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान इस मामले में मुंबई अंडरवर्ल्ड का हाथ होने का संकेत मिला है.

कोई टिप्पणी नहीं: