करगिल युद्ध की जांच होगी : नवाज शरीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मई 2013

करगिल युद्ध की जांच होगी : नवाज शरीफ


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को नवाज शरीफ को भारत आने का न्यौता दिया तो अब बारी नवाज शरीफ की थी. नवाज शरीफ ने मनमोहन सिंह को पाक आने का न्यौता दे डाला. नवाज शरीफ ने कहा, 'अगर मनमोहन सिंह मेरे शपथ ग्रहण में आएं तो खुशी होगी.'

नवाज की इस पेशकश को भारत-पाक रिश्तों में सुधार के लिए अहम कोशिश की तरह देखा जा रहा है. नवाज शरीफ ने यह जानकारी भी दी कि उन्हें मनमोहन सिंह का न्यौता मिला है. आज तक के सवाल पर नवाज शरीफ ने कहा, 'उम्मीद है कि मैं जल्द ही भारत जाऊंगा.' पाकिस्तानी चुनाव में जीत का परचम लहराने वाले नवाज ने कहा, 'हम भारत से रिश्ते बेहतर करने पर काम करेंगे. इसके साथ करगिल युद्ध की जांच करेंगे.'

26/11 मुंबई हमले के बारे में उन्होंने कहा, 'करगिल और मुंबई हमले जैसी घटनाएं दोबारा नहीं होना चाहिए. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएंगें.' पाकिस्तान चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद शरीफ तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे.

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह ने रविवार को नवाज शरीफ को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए बिल्कुल समय नहीं गंवाया और उन्हें परस्पर सुविधाजनक तारीख पर भारत आने का न्‍यौता भी दिया. चौंकाने वाली बात यह थी कि जब पीएम ने न्योता दिया उस वक्त पाकिस्तान में मतगणना चल ही रही थी.

कोई टिप्पणी नहीं: