खगड़िया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 मई 2013

खगड़िया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या


बिहार के खगड़िया रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, जदयू महादलित प्रकोष्ठ के खगड़िया जिला इकाई के अध्यक्ष रामप्रताप पासवान अन्य दिनों की तरह सुबह रेलवे स्टेशन की तरफ टहलने जा रहे थे और इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। 

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अलौली-खगड़िया मार्ग को कई घंटों तक जाम रखा तथा प्रशासन द्वारा समझाए जाने के बाद जाम हटाया गया। पासवान खगड़िया जिला जनवितरण दुकानदार संघ के भी अध्यक्ष थे। इस बीच, शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: