आम आदमी पार्टी का शिकागो में सम्मेलन का आयोजन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

आम आदमी पार्टी का शिकागो में सम्मेलन का आयोजन.


अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकियों से समर्थन हासिल करने के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी शिकागो में शनिवार को एक सम्मेलन का आयोजन कर रही है।
     
देश भर से भारतीय मूल के अमेरिकियों के इस सम्मेलन में आने की उम्मीद है। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल इसे संबोधित करेंगे।
     
आप सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य डॉक्टर मुनीश रायजादा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करने की जरूरत पर जोर देने के लिए हम इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राजनीतिक नेतृत्व की तरफ से और ज्यादा जवाबदेही की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किये जाने की उम्मीद है, जिससे लोक संस्थाओं को और प्रभावशाली बनाया जा सके।
     
आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता-कुमार विश्वास और प्रोफेसर योगेंद्र यादव समर्थकों को संबोधित करने भारत से आएंगे। आप के अमेरिकी सम्मेलन के प्रवक्ता हर्ष तनेजा ने कहा कि केजरीवाल भारत के विकास और इसमें प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की भूमिका के प्रति आप के दृष्टिकोण पर, प्रोफेसर यादव सच्चे लोकतंत्र में नागरिक कैसे सशक्त हो और विश्वास आजादी के 65 साल एक कवि की नजर से पर अपने विचार रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: