प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश के लिए हंसी के पात्र बन गए हैं और इस बात का सबूत सोशल मीडिया की दुनिया में की जा रही टिप्पणिया हैं। एक भाजपा नेता ने शुक्रवार को यहां यह दावा किया। जून में होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए एजेंडे की घोषणा करने के बाद गोवा भाजपा के महासचिव जे.पी. नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री उपहास का विषय बन गए हैं।"
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक किसी प्रधानमंत्री का उतना मजाक नहीं बनाया गया है जितना मनमोहन सिंह बन रहे हैं। मनमोहन सिंह को देश का अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताते हुए नड्डा ने कहा, "सोशल मीडिया में विभिन्न चीजों पर नजर दौड़ाइए वे सभी प्रधानमंत्री के बारे में कही गई मिलेंगी।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें