श्रीलंका में चक्रवाती तूफान महासेन से तीन हजार लोग बेघर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 मई 2013

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान महासेन से तीन हजार लोग बेघर.


 
श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती तूफान महासेन के कारण हुई भारी बारिश के चलते कम से कम सात लोग मारे गए और करीब तीन हजार बेघर हो गए। आपदा प्रबंधन केन्द्र ने यहां कहा कि कम से कम सात लोग मारे गए तथा तूफान के कारण दो लोग अभी लापता हैं। 
    
सेंटर के प्रवक्ता लाल सरथ कुमारा ने कहा कि तूफान की चपेट में आए 2800 से अधिक लोगों के लिए हमारे पास चार विस्थापित शिविर हैं। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में बने चक्रवाती तूफान की गति अब धीमी पड़ गयी है और यह जाफना के उत्तर पूर्व में 750 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोलंबो मौसम विभाग के जीवन कुरूणारत्ने ने यह जानकारी दी। 
    
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गयी जहां कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम की चेतावनी की अनदेखी करने वाली करीब 60 नौकाओं को पूर्वी तट से बचाना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: