बिहारी होने के नाते बिहार की समस्याओं को उठाता रहूँगा : चिराग पासवान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 मई 2013

बिहारी होने के नाते बिहार की समस्याओं को उठाता रहूँगा : चिराग पासवान


लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र फिल्म अभिनेता चिराग पासवान का कहना है कि एक बिहारी होने के नाते वह हमेशा यहां की समस्या को विभिन्न मंचों पर उठाते रहेंगे।

महराजगंज संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में लोजपा समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान पटना पहुंचे चिराग ने कहा कि उनके पिता की तबियत ठीक न होने की वजह से वह इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

राजद नेता लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों तेजस्वी और तेज प्रताप के सक्रिय राजनीति में आने और राजद के परिवर्तन रैली के दौरान उसमें शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहती है। चिराग ने सक्रिय राजनीति में आने के सवाल पर कहा, ''मैं सक्रिय राजनीति की हकीकत नहीं जानता। मैं एक बिहारी और युवा होने के नाते पहले भी बिहार की समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाता रहा हूं और आगे भी उठाऊंगा।''
  
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए वह बिहार आते रहे हैं। अगर उन्हें समय मिला तो वह महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिल्म से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वह दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक की शूटिंग दिल्ली जबकि दूसरे की मुम्बई में हो रही है। उन्होंने अंत में कहा कि वह अन्य बिहारियों की तरह चाहते हैं कि उनका राज्य प्रगति की पथ पर अग्रसर हो।

कोई टिप्पणी नहीं: