'ली की यात्रा, भारत के साथ प्रगाढ़ता बढ़ाने का सबूत' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 मई 2013

'ली की यात्रा, भारत के साथ प्रगाढ़ता बढ़ाने का सबूत'


चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का चुनाव कर यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि बीजिंग का नया नेतृत्व नई दिल्ली के साथ रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने को प्राथमिकता देता है। लेकिन सीमा विवाद सुलझाए बगैर दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास का महौल पूरी तरह विकसित नहीं हो सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने केकियांग की भारत यात्रा पर शनिवार को अपनी टिप्पणी में यह नजरिया पेश किया है। सिन्हुआ के मुताबिक, "इसका सामान्य-सा तर्क है। चूंकि चीन और भारत दुनिया के दो बड़े विकासशील और सर्वाधिक आबादी वाले देश हैं। दोनों देशों में दुनिया की कुल आबादी का 40 फीसदी हिस्सा है। इसलिए संबंधों में कटुता से किसी भी पक्ष को लाभ नहीं पहुंच सकता।"

एजेंसी ने कहा है कि हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से चीन के दोनों नेताओं -राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली -ने बातचीत में सीमा समस्या और अन्य विवादित मुद्दों के प्रभावी प्रबंधन करते हुए मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के प्रति चीन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया था। 

समाचार एजेंसी ने कहा है, "बीते वर्षो में द्विपक्षीय संबंध कई तरह की परीक्षाओं से गुजरा है। जो चुनौतियां दोनों के सामने आकर खड़ी हुईं, उनमें हाल के दिनों में सीमा पर उठ खड़ा हुआ विवाद भी एक है। लेकिन इस समस्या का त्वरित रूप से समाधान इस बात की एक बार फिर से गवाही देता है कि दोनों देश घटनाओं से बंधे रहने से इतर आपसी संबंधों के बड़े आयाम की ओर नजर गड़ाए हुए हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: