राजस्थान पुलिस का लिपिक आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

राजस्थान पुलिस का लिपिक आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार.


राजस्थान पुलिस की गुप्तचर इकाई ने सेना के दक्षिण पश्चिम कमांड में आपूर्ति खंड में काम कर रहे लिपिक बीके सिन्हा को पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तचर) दलपत सिंह दिनकर ने संवाददाताओं को बताया कि सेना के दक्षिण पश्चिम कमांड में आपूर्ति खंड में काम कर रहे बीके सिन्हा 2010-2011 से आईएसआई को सेना के बारे में सूचनाएं पहुंचा रहा था। असम के करीमगंज के रहने वाला सिन्हा वर्ष 2011 में पदोन्नत होकर जयपुर आया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिन्हा को 14 मई को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया और अगले दिन 15 मई को उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 3 और 3:9 के तहत गिरफ्तार कर सम्बधित अदालत में पेश किया। अदालत ने बीके सिन्हा को पूछताछ के लिए सात दिन के लिए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस से सिन्हा के मकान से भी सेना सम्बधी दस्तावेज जब्त किये हैं। दिनकर के अनुसार, गिरफ्तार आईएसआई एजेंट बीके सिन्हा 2010-2011 में सिलीगुड़ी में एक पूर्व सैन्यकर्मी के सम्पर्क में आने के बाद आईएसआई से जुड़ गया और तभी से सेना के दस्तावेज और जरूरी जानकारियां नेपाल स्थित आईएसआई एजेंट तक पहुंचाता था।

कोई टिप्पणी नहीं: