सना खान के समर्थन में आए सलमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

सना खान के समर्थन में आए सलमान


 
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री सना खान के समर्थन में उतर आए हैं। सना एक 15 वषीय युवती के तथाकथित अपहरण नाम आने के बाद से भूमिगत हैं।
 सलमान अभिनीत 'मेंटल' में सना ने एक भूभिका निभाई है। उन्होंने 'बिग बॉस 6' में भी हिस्सा लिया था, जिसके मेजबान सलमान थे।

नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सना का नाम शुक्रवार को सामने आया। खबरों के मुताबिक, एक लड़की की अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगने के बाद से वह फरार घोषित हैं। उस लड़की ने सना के चचेरे भाई नावेद खान के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। 

ऐसे में सलमान ने 20 दिनों से सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट से दूर रहने के बाद सना के पक्ष में बोलने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंन ट्विटर पर पोस्ट किया, "बेचारी सना, दुख हुआ। पहले उसे मशहूर होने दीजिए, उसके बाद कटघरे मे खड़ा करिए और उससे कुछ प्रचार हासिल कीजिए। यह एक समस्या है- कुछ भी छापो चाहे वह गलत ही क्यों न हो।"

उन्होंने हालात पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "कोई लड़की आखिर एक 15 वर्षी लड़की का अपरहरण क्यों करेगी? पैसे के लिए? उसकी शादी कराने के लिए, वह भी एक आबादी वाले इलाके में अपराह्न् चार बजे? शिकायतों की जांच करें। कमाल है यार।" सलमान का मानना है कि सना को विवादों में फंसा दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: