दरभंगा में जेल से नकदी, मोबाइल फोन बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 मई 2013

दरभंगा में जेल से नकदी, मोबाइल फोन बरामद


बिहार में दरभंगा जिले के मंडल कारा (जेल) में शनिवार को की गई छापेमारी में कैदियों के पास से नकदी सहित मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। दरभंगा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी कारी प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस ने सुबह मंडल कारा में छापेमारी की, जिसमें विभिन्न कैदी वाडोर्ं से करीब 7,500 रुपए नकद, 200 से ज्यादा गुटखा पाउच, दो मोबाइल फोन, गांजा, तंबाकू और शराब की बोतलों सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। 

एसडीपीओ सिंह ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि ये सभी आपत्तिजनक सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन में लगे सिम कार्ड के कॉल डिटेल निकाले जा रहे हैं। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कारवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दरभंगा जेल में कई दुर्दांत अपराधी बंद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: