.jpg)
सीबीआई ने झारखंड में मार्च 2012 में हुए राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में मुख्य आरोपी व्यवसायी आर के अग्रवाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि मार्च 2012 में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के दौरान मतदान के दिन सवा दो करोड़ रुपये की नकद बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी अग्रवाल को मंगलवार को उनके रांची में छिपने के ठिकाने से छापा मारकर गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तारी के बाद अग्रवाल को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश आर के चौधरी के सामने उनके घर पर पेश किया गया. विशेष अदालत ने अग्रवाल को 14 दिन के लिये न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
इससे पूर्व अग्रवाल को मजिस्ट्रेट की अदालत से जमानत मिल गयी थी लेकिन सीबीआई की अपील पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश आर के चौधरी ने आठ मई को उनकी जमानत रद्द कर दी थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें