जन प्रतिनिधियों को चुनते समय विवेक का प्रयोग करना चाहिए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 मई 2013

जन प्रतिनिधियों को चुनते समय विवेक का प्रयोग करना चाहिए.


भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता के लिए जनतंत्र यात्रा के दूसरे चरण की समाजसेवी अन्ना हजारे ने मंगलवार को शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जातिवाद और किसी भी तरह के लालच को छोड़कर शुद्ध विवेक और मन की आवाज पर मतदान करना चाहिए। दून तिराहे से यात्रा शुरू करते हुए हजारे ने कहा कि अपने जन प्रतिनिधियों को चुनते समय लोगों को अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए। 

हजारे ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हमें ऐसे लोगों को चुनना चाहिए, जिनमें कुछ काम करने की क्षमता हो और केवल पार्टी के आधार पर वोट नहीं देना चाहिए। हजारे ने कहा कि जनतंत्र यात्रा निकालने का मकसद लोगों को जागरूक कर देश में एक बड़ा परिवर्तन लाने की कोशिश है। वह ऐसा तब तक करते रहेंगे, जब तक एक निष्पक्ष और शक्तिशाली लोकपाल नहीं बन जाता और सच्चे लोकतांत्रिक मूल्यों की वापसी नहीं हो जाती। इस महीने के आखिर में रुद्रप्रयाग जिले में अपनी यात्रा के दूसरे चरण के समापन से पहले वह उत्तराखंड में लगभग 50 जगहों पर जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: