न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली अस्पष्ट : सिब्बल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 मई 2013

न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली अस्पष्ट : सिब्बल


 केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति की मौजूदा कॉलेजियम प्रणाली 'अस्पष्ट' तथा 'अपारदर्शी' है, लेकिन इसमें रातों-रात बदलाव नहीं किया जा सकता। कानून एवं न्यायमंत्री के पद से अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, "न्यायाधीशों की नियुक्ति पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ईमानदार और उच्च योग्यता वाले लोगों की नियुक्ति इस पद पर हो सके।"

कानून एवं न्याय मंत्रालय के लिए अपने एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने कहा कि यह अगले दो सप्ताह में स्पष्ट हो जाएगा। सिब्बल ने न्यायिक सुधार के लिए 'क्रांतिकारी' एवं 'संरचनात्मक' सुधार पर बल दिया। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसे एक दिन में नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, "करीब 10 लाख की आबादी पर हमारे पास 12-13 न्यायाधीश हैं। यदि दो से तीन करोड़ मामले लंबित हैं तो क्या मैं इसे एक दिन में बदल सकता हूं? राज्य सरकारों के साथ बातचीत की जरूरत है। नए तरीके से सोचने की जरूरत है। यह एक दिन में नहीं किया जा सकता।"

कोई टिप्पणी नहीं: