सी पी जोशी को मिला रेल और कपिल सिब्बल को कानून मंत्रालय. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 मई 2013

सी पी जोशी को मिला रेल और कपिल सिब्बल को कानून मंत्रालय.


अश्विनी कुमार और पवन बंसल की जगह उनके मंत्रालय का जिम्मा दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। अश्विनी कुमार की जगह कपिल सिब्बल को कानून मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। फिलहाल कपिल सिब्बल यूपीए सरकार में टेलीकॉम मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे हैं।

 रेल मंत्री का प्रभार सी पी जोशी को सौंपा गया है। सी पी जोशी पवन बंसल की जगह रेल मंत्रालय का कामकाज देखेंगे। इन दोनों मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बंसल और अश्विनी कुमार ने विवादों के बाद कल अपना इस्तीफा दिया था।

जोशी विदेश यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन आखिरी क्षणों में उन्हें रोक लिया गया। तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने पर मुकुल राय के इस्तीफे के बाद भी जोशी ने रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। अश्विनी कुमार की जगह सिब्बल और सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने और बंसल की जगह श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को रेल मंत्री बनाने की अटकले जोरों पर थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: