पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन के खिलाफ सी बी आई जाँच की माँग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन के खिलाफ सी बी आई जाँच की माँग

संजीव कुमार सिंह ,अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ,पर्यवेक्षक बिहार और झारखण्ड कांग्रेस और संभावित उम्मीदवार भागलपुर लोकसभा सीट ने  लिखित शिकायत कर यह मांग की है कि सांसद व् पूर्व केद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने मंत्री पद पर रहते हुए तथा एम पी रहते हुए लगभग 200 कड़ोड़ रूपये की अवैध संपत्ति कमाई तथा घोटाला किया है ।पहले किशन गंज में सांसद व् मंत्री रहते हुए और अब भागलपुर का एम पी रहते हुए घोटाला किया है ।

उड्डयन मंत्री रहते हुए पूर्व सांसद सहबुद्दीन जो की पाकिस्तानी एजेंट है को गैर कानूनी तरीका से उसके नजदीकी व्यक्ति को दिल्ली एयर पोर्ट पर स्टाल दिलवाया है ।कपडा घोटाला ,कोयला घोटाल तथा कई मुस्लिम कंट्री से हवाले के द्वारा रुपया कमाया है ।2004 के चुनावी  हलफनामा में कम संपत्ति का विवरण तथा फिर 2009 के चुनावी हलफनामे में कुछ ही संपत्ति का विवरण देकर उसने आयकर विभाग तथा चुनाव आयोग को भी धोखा दिया  है ।शाहनवाज़ हुसैन ने बिजय घाट पुल बनने में ठेकेदार से घूस लेकर घटिया दर्जे का पूल बनने ,नवगछिया से नगरह का रोड नहीं बनने देने ,नौगछिया से भवानीपुर रोड में घूश  खाने का काम किया है ।

भागलपुर में सांसदनिधि कोष का रूपया गवन कर शाहनवाज़ हुसैन ने किशन गंज में घर बॉम्बे में घर ,वैशाली गाजियाबाद में घर ,भागलपुर में होटल व् घर बनाया है ।प्रीती शेखर के उपमहापौर बनाने में कड़ोरों रूपये का खरीद्फरोख्त करने में शामिल रहा तथा रूपये खर्च किये । इन सभी मामलों की सी बी आई जाँच की मांग संजीव कुमार सिंह ने की है ताकि इस भ्रष्ट और घोटालेबाज सांसद शाहनवाज़ हुसैन को जेल भेजा जाए ।

कोई टिप्पणी नहीं: