भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 मई 2013

भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है : कांग्रेस


कांग्रेस ने दो केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'नकारात्मक राजनीति' करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता भक्त चरण दास ने कहा, "भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। उसे इस तरह के सवाल करने का नैतिक अधिकार नहीं है। लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। वास्तव में भाजपा इस तरह की नकारात्मक राजनीति कर कांग्रेस को मजबूत बना रही है।" दो मंत्रियों के इस्तीफे को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार का कड़ा कदम करार देते हुए दास ने आईएएनएस से कहा, "इस्तीफे सोनिया गांधी की तरफ से दिए गए कड़े संदेश हैं कि पार्टी भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी को भी नहीं बख्शेगी।"

भाजपा पर 'सत्ता की भूखी' होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता में आना चाहती है। यह पार्टी कभी लोगों को वास्तव में प्रभावित करने वाले मुद्दे नहीं उठाती।" उन्होंने कहा कि भाजपा ने संसद के बजट सत्र के दौरान खाद्य सुरक्षा विधेयक तथा भूमि अधिग्रहण विधेयक पारित नहीं होने दिया। वह अपने उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में भी नाकाम रही, जिनके भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त होने के मामले सामने आए।

ज्ञात हो कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, "एक नई सरकार के अलावा कोई विकल्प नहीं है।" गौरतलब है कि रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को उनके भांजे द्वारा रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्ति के लिए एक अधिकारी से 90 लाख रुपये रिश्वत लेने का मामला उजागर होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा, जबकि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अश्विनी ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में हस्तक्षेप करने के आरोप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: