सहरसा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 मई 2013

सहरसा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या


बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चार युवकों ने एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार भादा गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची सुबह अपने मक्के के खेत में घास निकालने गई थी। इसी दौरान गांव के ही चार युवकों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। 

सहरसा के पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पीड़ित के परिजनों के बयान के आधार पर स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: