बेगुसराय में मुफ्त में पान मसाला नहीं दिया तो हुई हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

बेगुसराय में मुफ्त में पान मसाला नहीं दिया तो हुई हत्या


बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक पान दुकानदार के लिए मुफ्त में पान मसाला नहीं खिलाना महंगा साबित हुआ। मुफ्त में पान मसाला खिलाने से इनकार करने पर दो लोगों ने दुकानदार की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कस्बा गांव में 17 वर्षीय मोहम्मद अरशद पान की दुकान चलाता था। घटना की रात वह अपनी दुकान पर बैठा था कि गांव के ही दो लोगों ने उससे मुफ्त में पान मसाला मांगा। मुफ्त में पान मसाला नहीं देने पर दोनों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शुक्रवार को गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 80 को चार घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद सड़क से जाम हटाया गया। बेगूसराय के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है जिसमें गांव के ही मोहम्मद ओबैस और मोहम्मद मिस्टर को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: