अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 मई 2013

अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत


अर्जेंटीना में 1976-83 के बीच सैन्य शासन का नेतृत्व करने वाले जनरल राफेल विडेला की शुक्रवार को जेल में मौत हो गई। वह यहां मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। वह 87 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक, यह जानकारी जेल अधिकारियों ने दी।

जनरल राफेल की मौत की खबर का सर्वप्रथम खुलासा एक सैन्य अधिकारी की पत्नी सेसिलिया पैंडो ने किया। पैंडो सैन्य शासन की कार्रवाइयों के समर्थक के रूप में जानी जाती हैं। पैंडो ने एक रेडियो चैनल को बताया, "मैंने विडेला की पत्नी से यह जाना जो खुद उनके साथ जेल में रह रही थी। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं लिया और उन्हें वापस उनके बैरक में लाया गया। सुबह कैदियों को हाजिरी के लिए बुलाया गया, वह वहां नहीं आए और जब उनके बैरक पहुंचा गया तो वह मृत अवस्था में मिले।"

1976 में 30 राजनैतिक बंदियों को फांसी दिए जाने के मामले में दोषी पाए जाने पर 2010 में राफेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: