मध्य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मई 2013

मध्य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह का निधन


मध्य प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरवंश सिंह का सोमवार देर रात सिवनी में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हरवंश को सोमवार रात तबियत बिगड़ने पर सिवनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। वह 65 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे व एक बेटी हैं।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, वरिष्ठ नेता हजारी लाल रघुवंशी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने संवेदना प्रकट की है। राज्य सरकार में मंत्री रहे चुके हरिवंश को कांग्रेस के कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता था।

कोई टिप्पणी नहीं: