भाई के लिए दीदी करने लगी कमाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 मई 2013

भाई के लिए दीदी करने लगी कमाई


भाई को स्कूल भेजने के लिए दीदी हर चुनौती स्वीकारने को तैयार


पटना। भाई के लिए दीदी काम करने लगी है। भाई को स्कूल भेजने के लिए दीदी हर चुनौती स्वीकार करने को तैयार है। जबकि इस समय उसको खुद काम करने के बदले पढ़ाई करनी चाहिए थी। अभी दीदी ईंट ढोती हैं। गरीबी रेखा के नीचे बिंद परिवार है। जो दानापुर में रहते हैं। इनके चार बच्चे हैं। इनमें राधा कुमारी है। जो अपने गोपाल कुमार नामक भाई के लिए त्याग कर रही है। उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी है। कारण कि मां-बाप की मजदूरी से परिवार की गाड़ी नहीं खींची जा सक रही थी। इस लिए मां-बाप के कार्य में सहयोग देने लगी है। छोटी-सी उम्ररिया में सयानों की तरह कार्य करना शुरू कर दी है। यह सब इस लिए कि उसका भाई पढ़लिख कर आगे बढ़ सके। 

देखा गया कि दोपहर के समय में मां-बाप-बेटी ने 6 सौ रूपए के लिए ईंट ढो रहे हैं। एक जगह से दूसरी जगह पर ईंट रख रहे हैं ताकि घर बन सके। इस दोपहर के समय में और तो और इस प्रचंड गर्मी में खास से आम लोग आराम फर्माते हैं। मगर मां-बाप-बेटी ने मिलकर कड़ी धूप की परवाह किये ही ईंट ढोने का कत्र्तव्य निभा रहे हैंे। तीन वंदों का एक ही उद्देश्य यह है कि किसी तरह से गोपाल कुमार पढ़लिख सके। मां-बाप के कमाने से पारिवारिक गाड़ी नहीं चलने के कारण छोटी वय वाली राधा कुमारी भी मां-बाप साथ काम करने के लिए निकल पड़ती हैं। प्रायः इन लोगों के द्वारा ठेका पर कार्य लेकर कार्य को निपटारा किया जाता है। ऐसा करने से कुछ ही समय में मोटी रकम मिल जाती है।



---अलोक कुमार---
पटना 

कोई टिप्पणी नहीं: