झारखंड के कांग्रेस विधायक हत्या के दोषी करार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 मई 2013

झारखंड के कांग्रेस विधायक हत्या के दोषी करार


 रांची की एक अदालत ने झारखंड के कांग्रेस विधायक सवाना लकड़ा और अन्य तीन लोगों को हत्या के मामले में दोषी पाया है। 70 वर्षीय लकड़ा पर 21 वर्षीय युवक अविनाश तिवारी की हत्या का आरोप है जिसका उसकी भतीजी के साथ कथित रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गढ़वा जिले का निवासी अविनाश 24 अप्रैल 2011 को लापता हो गया था। वह रांची आया था तथा वहीं विधायक के आदमियों ने उसका अपरहण कर लिया था। 

उसके पिता ने विधायक पर अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाया था। 27 अप्रैल, 2011 को खूंटी जिले में अविनाश का शव पाया गया था तथा उसके शरीर में गोलियों के निशान थे। जांच के दौरान पुलिस ने इस अपहरण एवं हत्याकांड में विधायक की संलिप्तता का पता लगाया था।

विधायक के अलावा उनके बॉडीगार्ड और उनके चालक को भी अभियुक्त बनाया गया था तथा अदालत ने इन दोनों को भी दोषी पाया है। इनकी सजा पर सुनवाई 15 मई को होगी। दो वर्षो से जेल में कैद लकड़ा ने सुनवाई के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैं निर्दोष हूं। मैं उच्च न्यायालय की शरण में जाऊंगा। मुझे न्यायपालिका में पूरा भरोसा है।"

कोई टिप्पणी नहीं: