सर्विस टैक्स नहीं देने पर जेल की सजा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 मई 2013

सर्विस टैक्स नहीं देने पर जेल की सजा.

अगर सर्विस टैक्स नहीं दिया है तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। 7 साल तक की सजा या 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। नया फाइनैंस बिल पास हो जाने के बाद टैक्स अधिकारियों के गिरफ्तार करने के अधिकार मिल गए हैं। अब सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क की तरह ही सर्विस टैक्स न चुकाने पर भी सीआरपीसी के प्रावधान भी लागू होंगे।

कड़े कानूनों के अलावा सरकार ने डिफॉल्टरों के लिए एक योजना भी शुरू की है जिसमें पहले टैक्स न भरने वाला कोई भी शख्स इस साल के अंत तक इसे भर सकता है। इस योजना का फायदा इस साल के अंत तक प्रक्रिया पूरी करने वाले ही उठा सकेंगे उसके बाद कड़ी कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा।

अगर आपका प्रॉपट्री टैक्स 5 हजार से कम बनता है तो आप ऑनलाइन सेवा पर इसे जमा कर 2 फीसदी की छूट का फायदा उठा सकते हैं। सीनियर सीटिजन, विकलांग और महिलाओं की प्रॉपर्टी पर 30 फीसदी की छूट दी जाती है।   

कोई टिप्पणी नहीं: