छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के दोरनापाल के पास चिंतलनार मार्ग पर शुक्रवार को तड़के नक्सलियों ने पुलिस के आधार कैंप पर हमला किया। हमले में एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस कैंप में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक कंपनी तैनात है। इसमें विशेष कार्य बल के जवान भी तैनात थे। हमले में एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव शहीद हो गए और प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल योगेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से जगदलपुर लाया गया है।
सूत्रों ने कहा कि तड़के नक्सलियों द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी हुई। पौ फटते ही नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस की टीमों को भेजा गया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें