अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मुस्लिम विचारक, लेखक एवं सामाजिक नेता असगर अली इंजीनियर का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। असगर के परिवार में उनके बेटे इरफान और बेटी सीमा इंदौरवाला हैं।
इरफान ने बताया कि असगर पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब उन्होंने पूर्वी सांताक्रूज स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। असगर का अंतिम संस्कार स्म्भवत: बुधवार को मुम्बई में किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें