गुजरात को 59 हजार करोड़ रुपये की योजनागत मंजूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

गुजरात को 59 हजार करोड़ रुपये की योजनागत मंजूरी


योजना आयोग ने मंगलवार को गुजरात के लिए 59 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को मंजूरी दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इसमें राज्य योजना को 3,979 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता शामिल है। इसके अलावा विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के जरिए राज्य को केंद्र से करीब 6,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस प्रकार विभिन्न स्रोतों से केंद्र सरकार से राज्य को योजनागत सहायता के रूप में करीब 10 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक में योजना को आखिरी रूप दिया गया। मोदी ने संवाददाताओं से कहा, "गुजरात ने योजना आयोग से 58,500 करोड़ के लिए कहा था, लेकिन आयोग का मानना है कि गुजरात देश की विकास दर में योगदान करने में सक्षम है इसलिए उसने 59,000 करोड़ रुपये मंजूर किए।" अहलूवालिया ने कहा कि राज्य का प्रदर्शन बढ़िया है, लेकिन उसे सामाजिक क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं: