रुपया में गिरावट जारी, रिकार्ड निचले स्तर 59.93 पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जून 2013

रुपया में गिरावट जारी, रिकार्ड निचले स्तर 59.93 पर

देश की मुद्रा रुपये ने गुरुवार को फिर डॉलर के मुकाबले नए रिकार्ड निचले स्तर प्रति डॉलर 59.93 रुपये को छू लिया। अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक राहत योजना को समाप्त करने का संकेत दिए जाने के बाद डॉलर में फिर से मजबूती आने की सम्भावना के बाद रुपये में यह गिरावट देखी गई। आंशिक रूप से परिवर्तनशील रुपये ने यहां अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सुबह के सत्र में नए रिकार्ड निचले स्तर को छुआ। इससे पहले रुपये ने 11 जून को 58.98 का रिकार्ड निचला स्तर छुआ था। बुधवार को रुपया प्रति डॉलर 58.71 रुपये पर बंद हुआ था।

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नाके ने यह संकेत दिया कि इस साल के आखिर तक मौद्रिक राहत योजना की धीरे-धीरे समाप्ति शुरू की जाएगी। फेड के इस कदम से अन्य प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती आएगी। मुद्रा बाजार की अस्थिरता पर चर्चा के लिए वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन ने कहा कि मुद्रा बाजार में स्थिरता के लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: