अमिताभ बच्चन ने पशु प्रेमियों से बिज्ली हाथी को बचाने की अपील की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

अमिताभ बच्चन ने पशु प्रेमियों से बिज्ली हाथी को बचाने की अपील की.

अमिताभ बच्चन ने बीमार मादा हाथी ‘बिजली’ की मदद के लिए पशु प्रेमियों से आगे आने की अपील की है। बिजली को बीते सप्ताह मुलुंड के वॉकहार्डट अस्पताल के नजदीक गिरी हुई अवस्था में पाया गया था।

इसके बाद अमिताभ ने कई ट्विटर संदेश लिखे। उन्होंने कहा, ‘‘सावधान, बिजली हाथी को मुंबई के बाहरी इलाके मुलुंड में गिरी अवस्था में पाया गया। उसे देखभाल की जरूरत है।’’

उन्होंने एक और ट्विटर संदेश में लिखा, ‘‘एनजीओ एएमटीएम (एनिमल्स मैटर टू मी) बिजली पर काम कर रहा है, उसे भोजन इत्यादि दिया जा रहा है लेकिन उसे अस्पताल ले जाए जाने की जरूरत है। अधिकारियों की मदद और उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए उपकरणों की जरूरत है।’’

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सभी पशु प्रेमियों से मेरी करुणामय अपील है। कृपया आगे आएं और हर संभव मदद दें। मैंने ऐसा किया है। क्या आप ऐसा करेंगे।’’ बिग बी ने अपने ब्लॉग पर बिजली के फोटो भी साझा किए और उसकी देखभाल कर रहे एनजीओ की जानकारी दी। उन्होंने ब्लॉग पर लिखा कि वह सोशल मीडिया में अपीलें बहुत कम करते हैं लेकिन उनका मानना है कि यदि लोग मदद के लिए आगे आएं तो इस हाथी को बचाया जा सकता है। बिजली 58 साल की मादा हाथी है।

कोई टिप्पणी नहीं: