भाजपा का बिहार विधानसभा से वाक आउट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

भाजपा का बिहार विधानसभा से वाक आउट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विश्वास मत हासिल करने के लिए बुधवार को बुलाए गए बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सदन का बहिर्गमन कर गए। भाजपा सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान में हिस्सा न लेने का भी फैसला किया है। विश्वास प्रस्ताव पर शुरू हुई चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष, नंदकिशोर यादव ने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस विश्वास प्रस्ताव के क्या मायने हैं। उन्होंने तो सरकार से विश्वासमत हासिल करने की मांग ही नहीं की है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल सत्ता के कारण मूल विचारों से जद(यू) भटक गई है। इस कारण जुगाड़ तकनीक में माहिर लोग तो वोट का जुगाड़ कर ही लेंगे। ऐसे में मतदान का क्या मतलब है। असल मतदान तो जनता की अदालत में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्य इस मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही भाजपा सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। विधानसभा में भाजपा के 91 विधायक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: