पांच नए मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों का प्रभार संभाला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2013

पांच नए मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों का प्रभार संभाला.

केंद्र सरकार के पांच नए मंत्रियों-ऑस्कर फर्नांडीज, शीशराम ओला, गिरिजा व्यास, ईएमएस नचियप्पन और माणिकराव गावित ने मंगलवार को अपने अपने मंत्रालयों का प्रभार संभाला। कल आठ नये चेहरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

फर्नांडीज ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के तौर पर कामकाज संभालते हुए कहा कि वह रुकी हुई परियोजनाओं के लिए तेजी से पर्यावरण संबंधी मंजूरी दिलाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने सीपी जोशी की जगह ली है जो अब पार्टी संगठन के कामकाज को देखेंगे।

ओला ने श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि वह जल्दी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कर जरूरत के हिसाब से प्राथमिकताएं तय करेंगे। 86 वर्षीय ओला 23 मई 2004 से 27 नवंबर 2004 तक संप्रग-1 सरकार में इस मंत्रालय का काम देख चुके हैं।
नई आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री गिरिजा व्यास ने कहा कि सरकार के आजीविका मिशन को शहरी इलाकों में गरीबी दूर करने के लिए लागू किया जाएगा। गिरिजा ने निर्माण भवन में अपने नये दफ्तर में पूजा और मंत्रोच्चार के साथ कामकाज संभाला। नचियप्पन ने वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री और गावित ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री का प्रभार संभाला।

कोई टिप्पणी नहीं: