गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात करने की संभावना है।
मोदी मुख्यत: योजना आयोग के उपाध्यक्ष मांटेक सिंह अहलूवालिया से मिलने और राज्य की वार्षिक योजना को अंतिम रूप देने के लिए आज दिल्ली में होंगे।
यदि आडवाणी से मोदी मिलते हैं तो गुजरात के मुख्यमंत्री को अगले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनाव अभियान समिति का मुखिया बनाए जाने के मद्देनजर पार्टी के महत्वपूर्ण पदों से आडवाणी के इस्तीफा देने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात होगी ।
आडवाणी ने हालांकि बाद में भागवत से टेलीफोन पर हुई बातचीत तथा भाजपा नेताओं द्वारा मनाए जाने के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें