मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में फेरबदल; - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में फेरबदल;

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में आठ नए मंत्री शामिल किए और 2014 के आम चुनाव से पहले अंतिम फेरबदल के रूप में देखी जा रही इस कवायद के तहत रेल मंत्रालय कर्नाटक के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय कांग्रेस के संगठकों में से एक ऑस्कर फर्नांडीज को सौंप दिया।

आम चुनाव से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी प्रधानमंत्री की नजर रही और इन राज्यों के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया। राजस्थान की गिरिजा व्यास को आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया और इसी राज्य के जाट नेता शीश राम ओला को श्रम एवं रोजगार मंत्री बनाया गया। आंध्र प्रदेश के डॉ के एस राव को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाते हुए उन्हें कपड़ा मंत्रालय दिया गया है।

राज्य मंत्रियों में महाराष्ट्र के माणिक राव एच गावित, पंजाब की संतोष चौधरी, तमिलनाडु के ईएमएस नचियप्पन और आंध्र प्रदेश के जेसुदास सीलम को शपथ दिलाई गई। गावित को सामाजिक न्याय और आधिकारिता, संतोष चौधरी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, नचियप्पन को वाणिज्य और उद्योग और सीलम को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। खड़गे को रेल मंत्रालय दिए जाने की तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं। जब कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया था। खड़गे उस समय मुख्यमंत्री पद की होड़ में थे और समझा जाता है कि उन्हें रेल मंत्रालय दिए जाने की बात उसी समय तय हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: