आडवाणी बीमार, मोहन भागवत से नहीं मिलेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

आडवाणी बीमार, मोहन भागवत से नहीं मिलेंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बीच बुधवार को होने वाली मुलाकात टल गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आडवाणी बीमार हैं इसलिए यह मुलाकात नहीं हो सकेगी। भाजपा में सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा दे चुके आडवाणी को मनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भागवत यहां उनसे मुलाकात करने वाले थे। आडवाणी के बीमार होने की बात सामने आने के बाद यह बैठक टाल दी गई है।

भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले आडवाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचार समिति की कमान सौंपे जाने के बाद पार्टी के महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन भागवत के समझाने पर उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था। भागवत ने उनसे सभी निर्णयों में सलाह-मशविरा करने की बात कही थी। इससे पहले भागवत ने यहां भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: