चीन ने बनाया दुनिया का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2013

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर


चीन ने सोमवार को घोषणा की कि उसने दुनिया का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर बनाया है, जो प्रति सेकंड 33.86 क्वाड्रिलियन (एक करोड़ शंख) की क्षमता से गणना कर सकता है। यह अमेरिका के टाइटन सुपरकम्प्यूटर से अधिक उत्कृष्ट है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तियान्हे-2 नामक इस सुपरकम्प्यूटर का निर्माण करने वाले चीन के राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने कहा है कि गणना की इसकी अधिकतम क्षमता 54.9 क्वाड्रिलयन प्रति सेकंड की है।

इस सुपरकम्प्यूटर का पहला संस्करण तियान्हे-1ए नवंबर 2010 से जून 2011 के बीच दुनिया का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर था, जो जापान के 'के कम्प्यूटर' से उत्कृष्ट था।

कोई टिप्पणी नहीं: