बिहार भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर विरोध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

बिहार भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर विरोध

बिहार में नंदकिशोर यादव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता बनाए जाने को लेकर भाजपा में ही विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने पत्रकारों से बुधवार को कहा कि इस मामले में पार्टी के सभी विधायकों से चर्चा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें मीडिया से प्राप्त हुई, हमसे तो पूछा ही नहीं गया।  उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के विधायकों की राय लिए बगैर ही विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से भी की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई वरिष्ठ नेता हैं, जिनसे इस मुद्दे पर कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया। 

दूसरी ओर, बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सदस्य विपक्ष की भूमिका में आ गए। सदन की बैठक प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की घोषणा की। सदन की बैठक प्रारम्भ होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद प्रस्ताव पर बहस प्रारंभ हुई। अध्यक्ष ने सदन को बताया कि अपराह्न् एक बजे से लेकर दो बजे तक विश्वास ्रप्रस्ताव पर मतदान होगा। लेकिन इस बीच नेता प्रतिपक्ष यादव के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन कर दिया। भाजपा ने मतदान में हिस्सा न लेने का भी फैसला किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: