न्यायालय ने राजा भैया की पॉलीग्राफी जांच की अनुमति दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

न्यायालय ने राजा भैया की पॉलीग्राफी जांच की अनुमति दी


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा भैया की पॉलीग्राफी जांच कराने की अनुमति बुधवार को दे दी है।  विशेष न्यायिक दंडाधिकारी (सीबीआई) मिर्जा जीनत की अदालत ने सीओ जिया-उल-हक हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की अर्जी पर राजा भैया की अनुमति से उनकी पॉलीग्राफी जांच कराने की इजाजत दे दी।

राजा भैया पहले ही पॉलीग्राफी जांच कराने की सहमति दे चुके हैं। उन्होंने सम्बंधित अदालत के समक्ष अपने वकील के साथ पेश होकर मंगलवार को ही कहा था कि अगर सीबीआई को लगता है कि साफ -सुथरी जांच के लिए उनकी पॉलीग्राफी जांच कराया जाना जरूरी है, तो वह इसके लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि सीबीआई की तरफ से अर्जी देकर राजा भैया की पॉलीग्राफी जांच कराने का आग्रह अदालत से किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: