स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्त मिश्रा ने संत कंवरराम साहब की प्रतिमा का अनावरण किया
मध्य प्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सिविल लाईन झांसी चुंगी पर स्थापित संत कंवरराम साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री लख्मीचंद्र टिलवानी लख्खा के अलावा सर्वश्री श्री घनश्याम सूर्यवंशी, श्री लक्ष्मण साहब, श्री घनश्याम भास्कर, श्री अशोक सिजरिया, बलदेवराज बल्लू, मोहन ज्ञानानी, ंसंत चंडूराम, रतन सूर्यवंशी, रघुसिंह यादव, डा. सलीम कुरेशी, मोहन मिश्रा, विपिन गोस्वामी, संतोष कटारे, मुकेश यादव, भूरे चैधरी, मनमोहन तिवारी, हरीमोहन, राजू उदैनिया आदि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा सिंधी समाज के मंदिर पहुचकर दर्शन किये तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनकी जीवन के बारे में कहा कि संत कंवरराम की रूचि ईश्वर भक्ति तथा भजन कीर्तन में थी। अपने सदगुरू की प्रेरणा से संत कंवरराम ने जीवन पर्यन्त भ्रमण कर सत्संग भगत कार्यक्रम द्वारा ईश वंदना, सत्य, अहिंसा, विश्व बंधुत्व व साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेष जन जन तक पहुंचाया। आप मानवता के मसीहा थे आपने ऊंच नीच व अमीर गरीब के भेद को मिटाकर समता का भाव जन जन के ह्रदय में स्थापित करके लोगों के नैतिक आचरण को बल प्रदान किया। आपके परोपकारी एवं आध्यात्मिक जीवन ने लोगों के ह्रदय में जन कल्याण, सर्वधर्म समभाव एवं मानवीय आदर्शो के अकुर प्रस्फुटित कर समाज को नई दिशा प्रदान की। संत कंवरााम साहिब त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति जीवन के मर्म को जानने वाले ऋषि दया के सागर, दीन दुखिया, अवलाओं, यतीमों व अपाहिजों के महीसा थे। उनकी आवाज में दर्द था एक कशिश थी जिसको सुनकर सत्संग में उपस्थित हजारों श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते थे तथा एकाग्रचित होकर सत्संग में लीन रहते थे उनके भजनों से लोगों का विश्रान्ति मिलती थी। संत कंवराम साहिब के गीतो के गीतों व उनकी रचनाओं में ईश्वर अल्लाह का समान रूप से समावेश होता था। इसलिए जहां हिन्दू उनके सत्संग में जाने के लिए आतुर रहते थे वही मुसलमान उनके गीतों क कलामों के दीवाने थे तथा उनके सत्संग मे ंबढ चढकर हिस्सा लेते थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं चाहता हॅू कि आप लोग सभी मेरे साथ हमेशा बने रहे तभी में दतिया का और अधिक विकास कर सकू। मै हमेशा हर समाज के साथ रहता हॅू। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा ने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए सराहना की। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने महिला सुरक्षा हेतु कई कदम उठाऐं है। उन्होने दतिया के निवासियों के लिए पानी एवं बिजली की समस्याऐं दूर की है। श्री विपिन गोस्वामी ने स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दतिया मे ंकिये गये विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का भव्य स्वागत शाल पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डा. रतन सूर्यवंशी ने किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 20 जून 2013 को दतिया में करेंगे अटल ज्योति योजना का शुभारंभ
- कार्यक्रम का आयोज मण्ड़ी प्रांगण में प्रातः 10.30 बजे
- कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा स्थल निरीक्षण किया, अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 20 जून 2013 को प्रातः 10.30 बजे दतिया आयेंगे आप यहां मण्ड़ी प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में अटल ज्योति योजना का शुभारंभ करेंगे। जिला कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा मण्ड़ी प्रांगण पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। स्थल निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी, सी.ई.ओ. जिला पंचायत डा. रविकंात द्धिवेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा, एडीशनल एस.पी. आर.एस. प्रजापति, एस.डी.एम. दतिया श्री कमलेश भार्गव, ई.ई. पी.डब्लू.डी. श्री आर.एस. शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.जी. शुक्ला, ई.ई. पी.एच.ई. श्री जितेन्द्र मिश्रा, ई.ई. आर.ई.एस. श्री अतुल चतुर्वेदी, सी.ई.ओ. जनपद श्री सुबोध दीक्षित, तहसीलदार दतिया श्री संतोष तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे। कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंच व बैठक व्यवस्था पंडाल, प्रदर्शनी स्थल, आने जाने के रास्ते आदि व्यवस्थाओं को गंभीरता से देखते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. रविकांत द्धिवेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर उनसे सम्पर्क किया जा सकता हैं। कार्यक्रम स्थल पर एम्बेंलेस, फायर बिग्रेड, पानी के पाऊच, अस्थाई शौचालय, साफ-सफाई, रोशनी, आदि की अच्छी व्यवस्था रखने के निर्देश देते हुए पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौपी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा इंतजामातों का जायजा लिया:- पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एडीशनल एस.पी., एस.डी.ओ.पी. व टी.आई. को पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखें। विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जायेगी:- सी.ई.ओ. जिला पंचायत डा. रविकांत द्धिवेदी ने बताया कि जनसम्पर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास की झांकी प्रस्तुत करते हुए विभागीय प्रदर्शनियां लगाई जायेगी। प्रदर्शनी प्रभारी एडीशनल सी.ई.ओ. जनपद श्री गुलवानी, श्रीमती जयन्ती अहिरवार, मनीष गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता आदि रहेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा ग्राम हथलई, लरायटा, मामा का डेरा पहुॅचकर शोक संवेदना व्यक्त की
मध्य प्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दतिया विकास खंड के ग्राम हथलई, लरायटा, मामा का डेरा पहुॅचें, जहां पर उन्होने हथलई में श्री गुडडू पांडे रामस्वरूप, लरायटा में रामसिंह यादव, तथा मामा का डेरा में सरपंच श्री परशुराम यादव के बड़े भाई श्री जयप्रकाश यादव के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें