मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का दतिया आगमन आज
- मण्ड़ी प्रांगण में अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ: बटेगी 30 करोड़ की सौगातें
- स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 20 जून 2013 को प्रातः 10.30 बजे दतिया मण्ड़ी प्रांगण में अटल ज्योति योजना का भव्य समारोह में शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दतिया पहुंचकर मण्डी स्थल पर आयोजित अटल ज्योति अभियान मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी, सी.ई.ओ. जिला पंचायत डा. रविकंात द्धिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राधाकंात अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाह, श्री विपिन गोस्वामी, श्री संतोष कटारे, श्री जीतू कमरिया, अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा, नवागत एडीशनल एस.पी. श्री जयवीर सिंह भदौरिया, चीफ इंजीनियर विद्युत वितरण कंपनी श्रीमती स्वाती सिंह, अधीक्षक यंत्री श्री रणवीर सिंह, श्री कप्तान सिंह सोलंकी, एस.डी.एम. दतिया श्री कमलेश भार्गव, ई.ई. पी.डब्लू.डी. श्री आर.एस. शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.जी. शुक्ला, ई.ई. पी.एच.ई. श्री जितेन्द्र मिश्रा, ई.ई. आर.ई.एस. श्री अतुल चतुर्वेदी, सी.ई.ओ. जनपद श्री सुबोध दीक्षित, तहसीलदार दतिया श्री संतोष तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा मंच स्थल बैठक व्यवस्था पंडाल, प्रदर्शनी, शिलान्यास, लोकार्पण स्थल, आने-जाने के रास्ते आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा सम्पूर्ण तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों पर किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा गया हैं। वाटर प्रूफ टैंट लगाया गया हैं। बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था हैं। पेयजल की व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा इंतजामातों का जायजा लिया:- पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एडीशनल एस.पी., एस.डी.ओ.पी. व टी.आई. को पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखें। विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जायेगी:- सी.ई.ओ. जिला पंचायत डा. रविकांत द्धिवेदी ने बताया कि जनसम्पर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास की झांकी प्रस्तुत करते हुए विभागीय प्रदर्शनियां लगाई जायेगी। प्रदर्शनी प्रभारी एडीशनल सी.ई.ओ. जनपद श्री गुलवानी, श्रीमती जयन्ती अहिरवार, मनीष गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता आदि रहेंगे। वाटर प्रूफ टैंट की व्यवस्था:- अटल ज्योति अभियान के शुभारंभ अवसर पर विशाल वाटर प्रूफ टैंट लगाया गया हैं ताकि वरसात के मौसम को देखते हुए किसी भी जन को परेशानी न हो। ग्रामीणजन के लिए लाने ले जाने हेतु विशेष व्यवस्था:- सी.ई.ओ. जिला ंपचयत एवं कार्यक्रम के नोडल आफीसर डा. रविकांत द्धिवेदी ने बताया कि ग्रामीणजन को आने जाने में कोई दिक्कत न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए आमजन एवं हितग्राहियों के लिए लाने, ले जाने के लिए बसों एवं जीपों की व्यवस्था की गई हैं। 30 करोड़ की सौगाते मिलेगी:- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान अटल ज्योति अभियान के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास एवं हितग्राही मूलक योजना के अंतर्गत जिले को 30 करोड़ की सौगाते देंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के दतिया आगमन पर शहर में पार्किग की विशेष व्यवस्था रहेगी
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आने जाने में नागरिकों को कोई असुविधा न हो एवं शहर का यातायात किसी भी प्रकार से बाधित न हो इस बात को ध्यन में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा शहर में पार्किग की विशेष व्यवस्था रहेगी। एडीशन एस.पी. श्री जयवीर सिंह भदौरिया को पार्किग व यातायात का जिम्मा सौंपा हैं। श्री भदौरिया द्वारा अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा से मशवरा कर पार्किग स्थलों की व्यवस्था की हैं। सेवढ़ा व भाण्ड़ेर रोड़ से आने वाले वाहनों को देहात थाना के पास पार्क किया जायेगा। ग्वालियर रोड़, दिनारा रोड़ झांसी रोड़ के वाहन रावतपुरा काॅलेज वाईपास से होते हुए स्टेडियम ग्राउण्ड पहुंचेगे। इसी प्रकार उनाव रोड़ से आने वाले वहानों को भी स्टेडियम ग्राउण्ड और एफ.सी.आई. गोदाम प्रांगण में पार्क किया जायेगा। स्टेडियम और एफ.सी.आई. के वाहनों में आये लोग सीधा स्टेडियम की बाउन्ड्री के विशेष गेट से मण्ड़ी प्रांगण में प्रवेश करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे
मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज दिनांक 20 जून 2013 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप प्रातः 9 बजे दतिया निवास पर आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक मुख्यमंत्री के दतिया प्रवास के संबंध में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से चर्चा, स्थल निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.30 बजे से सायं 3.30 बजे तक आप मुख्यमंत्री के दतिया प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ासयं 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आप दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम दतिया में करेंगे।
वित्त मंत्री श्री राघवजी 23 जून 2013 को जिले के प्रवास पर रहेंगे
मध्यप्रदेश शासन के वित्त, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी एवं 20 सूत्रीय क्रियान्वयन वाणिज्यक कर मंत्री श्री राघवजी दिनांक 23 जून 2013 को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमो में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप दिनांक 23 जून 2013 को 14.30 बजे ओरछा से प्रस्थान कर 15.30 बजे झांसी पहुंचेगे। 16 बजे आप कलेक्टर कार्यालय सभागार में वाणिज्यक कर, आबकारी, पंजीयन, योजना एवं कोषायल अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा, बैठक करेंगे। 17 बजे आप पालक एवं संयोजक भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे पार्टी कार्यालय में। 18 बजे आप सर्किट हाऊस पर जिले के व्यापारियों, करदाताओं एवं पत्रकारों से चर्चा करेंगे। 19 बजे आपके मुख्य आतिथ्य में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। 23.30 बजे आप दतिया से प्रस्थान कर दिनांक 24 जून 2013 को रात्रि 1 बजे झांसी पहुंचेगे और जी.टी. एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जून 2013 से
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों के लिये स्थानीय संसाधनों, संभावनाओं पर आधारित स्वयं का उद्यम उद्योग, सेवा व्यवसाय स्थापित करने हेतु म.प्र. शासन उद्योग संचालनालय के द्वारा प्रायोजित छः सप्ताह का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दतिया के सहयोग से उद्यमिता विकास केन्द्र म.प्र. सेडमैप दतिया द्वारा आयोजित दिनांक 27-6-2013 से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय संसाधनों पर आधारित संभवनायें, शासन द्वारा स्वयं के रोजगार हेतु संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, उद्योग, सेवा व्यवसाय हेतु जिले में उपलब्ध अनुदान सुविधाओं की जानकारी के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, सम्प्रेषण कला, मार्केटिंग, प्रोजेक्ट रिर्पोट तैयार करना, उद्यम स्थापना में विभिन्न विभागों से ली जाने वाली अनुज्ञप्तियों उद्यम का लेखा संद्यारण, बैंक औपचारिकतायें आदि की विस्तृत जानकारी दी जावेगी। प्रशिक्षण के दौरान ही उद्यम का चयन कराकर पात्र योजना में आवेदन तैयार कराया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत उद्यम स्थापना तक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु आवेदक को कम से कम 8वीं पास होना चाहिए। आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। इच्छुक आवेदक जिला समन्वयक सेडमैप से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दतिया में सम्पर्क कर निर्धारित आवेदन पर दिनांक 25-6-2013 तक आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। केवल 30 आवेदकों का चयन दिनांक 26-6-2013 को साक्षात्कार उपरांत समिति द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण दिनांक 27-6-2013 से दतिया जिला मुख्यालय पर प्रारंभ होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दतिया में सम्पर्क कर कर सकते हैं। उद्योग, सेवा व्यवसाय उद्यम स्थापना हेतु इच्छुक आवेदक शीघ्र आवेदन करें। प्रशिक्षण में नियमित पूर्ण उपस्थिति अनिवार्य हैं।
सामूहिक विवाह का आयोजन समय की मांग - स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा
सामूहिक विवाह में स्वास्थ्य मंत्री ने दिया वर-वधुओं को आर्शीवाद
मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा स्थानीय अवध बिहारी मंदिर में आयोजित यादव समाज के सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर वधुओं को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर उन्हांेने नव दम्पतियों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कांमना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाहों का आयोजन आज समय की आवश्यकता बन गई हैं। इससे समाज में एकता और समानता की भावना बलवती होती हैं वहीं श्रम और समय की भी बचत होती हैं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए यादव समाज को धन्यवाद दिया। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकगण द्वारा उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजन वर-वधुओं के परिजन आदि उपस्थित रहे।
घायल द्वारका की खबर ली स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने
मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा जिला अस्पताल में पहुंचकर दुर्घटना में घायल बड़ौनी निवासी श्री द्वारका अहिरवार का हाल जाना। ज्ञातव्य हैं हाल ही में श्री द्वारका अहिरवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे।
जिला रोजगार कार्यालय में जाॅब फेयर कैम्पस भर्ती आज
जिला रोजगार कार्यालय दतिया में आज दिनांक 20 जून 2013 को जाॅब फेयर कैम्पस भर्ती का आयोजन किया गया हैं। जिसमें चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एन.जी.आर. अहमदाबाद गुजरात द्वारा सुरक्षा गार्ड, गनमैन, भूत पूर्व सैनिक गार्ड की भर्ती की जाना है। जिसमें योग्यता दसवी पास रहेगी इसमें केवल पुलिस अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। वेतन क्रमशः 8000 से 8500 तक, 9500 से 11500 तक, 11000 से 12500 तक रहेगी। कार्य का स्थान अहमदाबाद गुजराज रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें