रुपये की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की भारी गिरावट के साथ 58.25 पर खुला है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 57.86 पर बंद हुआ था।
डीबीएस बैंक के अरविंद नारायणन का कहना है कि अमेरिका के अच्छे आर्थिक आंकड़ों से रुपये पर दबाव बनेगा। साथ ही शेयर बाजार के साथ डेट मार्केट में भी एफआईआई निवेशकों का रुझान कमजोर बना हुआ है। लिहाजा आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 57.80-58.20 के दायरे में रह सकता है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें