'मेरी भाभी' से छवि बदलना चाहती हैं ईशा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

'मेरी भाभी' से छवि बदलना चाहती हैं ईशा


छोटे पर्दे की कलाकारा ईशा कंसारा स्टार प्लस के नए धारावाहिक 'एक ननद की खुशियों की चाबी..मेरी भाभी' में एक मस्तमौला और हंसमुख लड़की कृतिका की भूमिका में नजर आएंगी। ईशा ने इससे पहले धारावाहिक 'मुक्ति बंधन' में एक सशक्त और कठोर महिला देवकी का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि नए धारावाहिक में उनकी भूमिका पहले से बिल्कुल अलग है और वह नए किरदार के माध्यम से अपनी पिछली छवि से बाहर निकलना चाहती हैं।

ईशा ने बताया, "धारावाहिक के लिए हामी भरने का पहला कारण था कि इसमें मेरा किरदार पहले से बिल्कुल अलग है। देवकी एक सशक्त और कठोर व्यवसायी महिला थी। जबकि कृतिका मस्तमौला और हंसमुख है। उसकी एक मुस्कुराहट से लोग अपनी परेशानियां भूल जाते हैं। मैं देवकी की छवि से बाहर आना चाहती हूं। उम्मीद है कि दर्शक मुझे कृतिका के रूप में पसंद करेंगे।"

धारावाहिक 'मेरी भाभी' मंगलवार से स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है। धारावाहिक में ननद-भाभी के रिश्ते का चित्रण किया गया है। ईशा ने धारावाहिक में अभिनेत्री कांची कुराल के साथ काम किया है। उन्होंने कहा, "कांची काफी मजेदार है, उसके साथ धारावाहिक के सेट पर मुझे बिल्कुल ऊब महसूस नहीं होती।"

कोई टिप्पणी नहीं: