साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
खंडवा (19 जून) - आज कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विस्थापितों के लिये उपलब्ध अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण नहीं किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नल-जल योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुये तत्काल कार्यवाही करने एवं जानकारी एकत्रित करने के निर्देश तहसीलदारों को दिये। बाल सम्प्रेषण गृह के लिये संबंधित अधिकारी को तत्काल आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मतदाता सूची में लगे कर्मचारियों को रिलिव नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री दुबे ने सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत बने दो कक्षों के भुगतान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सी.इ्र्र.ओ. जनपद किल्लौद को तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के पोस्टल वेलेट पेपर नहीं भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री दुबे ने दिये। कलेक्टर ने क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवन जिनमें शासकीय कार्यालय, स्कूल आदि आते हैं, को तत्काल निष्प्रयोजित कर गिराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जनपद पंचायतवार कुपोषित बच्चों की जानकारी उपलब्ध कराने, हितग्राही मूलक योजनाओं की वर्ष 2009 से जून-2013 तक जानकारी उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमित तोमर, अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, नगर निगम आयुक्त आर.एस.सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका गोयल एवं प्रकाशचंद्र बोथरा, सभी एस.डी.ओ. राजस्व, खंडवा एस.डी.एम. एच.एस.चैधरी, पंधाना एस.डी.एम. महेन्द्र सिंह कवचे, हरसूद एस.डी.एम. बी.एल.कोल, तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
रिपेयरिंग का पैसा रिपेरिंग कार्य में ही लगायें:- कलेक्टर
खंडवा (19 जून) - कलेक्टर नीरज दुबे ने शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों में आवंटित रिपेरिंग कार्य का पैसा स्कूल ग्राउण्ड, लेट्रिन-बाथरूम एवं अन्य विद्यालयीन रिपेरिंग के कार्य में ही लगाये। स्कूल ग्राउण्ड में वर्षा से भरने वाले पानी की निकासी हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाये। कलेक्टर ने बच्चों के बैंक खातों के संबंध में चर्चा करते हुये निर्देश दिये कि प्रत्येक शाला के प्रधान पाठकों, संस्था प्राचार्यों को निर्देश दिये जाये कि वे बच्चों के बैंकों में खाते खुलवाकर सूची वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराये जिससे बच्चों की गणवेश, सायकल आदि का मिलने वाला पैसा सीधे उनके खाते में जमा कराया जा सकें। कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के संबंध में भी चर्चा की।
मंत्री श्री राघव का दौरा कार्यक्रम
खंडवा (19 जून) - वित्त, योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी, वाणिज्य कर विभाग मंत्री श्री राघव 22 जून को शासकीय वाहन से दोपहर 2 बजे बुरहानपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3ः30 बजे खंडवा आयेंगे। शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागार में वाणिज्य कर, पंजीयन, आबकारी, योजना, कोषालय, अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 5 बजे संयुक्त वाणिज्य कर कार्यालय के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। शाम 6ः30 बजे जिले के व्यापारियों एवं करदाताओं से वाणिज्य कर कार्यालय के नये भवन में चर्चा करेंगे। रात्रि 10ः45 बजे खंडवा से झांसी उत्तर प्रदेश हेतु प्रस्थान करेंगे।
वनाधिकार पट्टेधारियों को योजनाओं का लाभ दें:- कलेक्टर
- कुपोषण पर नियंत्रण रखने के भी निर्देश दिये गये
खंडवा (19 जून) - कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा आज जिला पंचायत सभाग्रह में वनाधिकार पट्टेधारियों को शासन की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत दिये जाने वाले हितलाभ एवं वर्षाकाल में कुपोषण पर नियंत्रण रखने हेतु किये जाने वाले प्रयासों के संबंध में बैठक ली गई। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये गये की उनकी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले वनाधिकार पट्टेधारी परिवारों को प्राथमिकता से कपिलधारा कूप, नंदन फलोद्यान, मेढ़बंधान आदि का लाभ दिया जावे। साथ ही उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, मत्स्योद्योग विभाग एवं पशुपालन विभाग को भी निर्देश दिये गये कि वनाधिकार पट्टेधारी परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का प्राथमिक्ता से लाभ दिया जाना सुनिश्चिित करें। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा वर्षाकाल में कुपोषण पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देश दिये गये की जिले में चिन्हांकित अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों के परिवारों को विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की योजनाओं का हितलाभ प्राथमिकता से दिया जावे। जिससे ऐसे परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार कर उन्हें कुपोषण से पूर्णतः मुक्त किया जा सके। कलेक्टर द्वारा महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये गये कि अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों पर ध्यान केन्द्रीत करते हुए उन्हंे पूर्ण सुविघाएँ उपलब्ध करवायी जावें एवं आंगनवाडियों के माध्यम से ऐसे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जावे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर, एस डी एम बी.एल कौल, विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहंे।
कौशल उन्नयन प्रशिक्षण संबंधित बैठक समपन्न
खंडवा (19 जून) - जिले में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सके इस हेतु उनके कौशल उन्नयन की अत्यंत आवश्यक्ता है। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का डाटा सभी विभाग संधारित करें, जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में आसानी हो उक्त निर्देश कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा जिला पंचायत सभाग्रह में आयोजित कौशल उन्नयन प्रशिक्षण से संबंधित बैठक में दिये गये। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा उन विभागों की समीक्षा की गयी, जिनमें युवाओं को कौशल उन्नयन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। पोलीटेकनिक काॅलेज के प्रिंसिपल को कौशल उन्नयन से संबंधित नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों का बायोडाटा संधारित करने, उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु समन्वय करने की जिम्मेवारी दी गयी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर, डिप्टी कलेक्टर प्रकाशचंद्र बोथरा एवं उद्योग विभाग, हथकरघा विभाग, अंत्यावसायी विकास विभाग, श्रम विभाग के अधिकारी व प्रभारी अधिकारी ग्रामीण आजीविका मिशन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें