आयुक्त द्वारा शिघ्र कार्यवाही करने का बताकर नौटंकी की जा रही: जैन
खंडवा निप्र। खंडवा, भूमाफिया, अवैध कालोनी विरोधी संघ अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि भूमाफियाओं के विरोध में क्रमबद्ध आंदोलन चल रहा है। उसी के क्रम में षनिवार 22 जून को खानषाहवली बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर भूमाफियाओं के साथ ही आयुक्त की भी सदबुद्धि के लिए गुजारिस की जावेगी। भूमाफिया गिरोह में कुछ गंुडे, बदमाष, कुछ सफेद पोज रसूखदार लोग, कुछ अधिकारी तथा एक वकील जुड़ा है। विगत लम्बे समय से अवैध कालोनी के विरूद्ध कार्यवाही के लिए आयुक्त द्वारा शिघ्र कार्यवाही करने का बताकर नौटंकी की जा रही है। कई माह हो गये तथा वे कार्यवाही नहीं कर पाये हास्यास्पद है। भूमाफियाओ के द्वारा किये गये करोड़ो की धोखाधड़ी में निगम के वर्तमान तथा पूर्व के अधिकारियों का भी हाथ है। बिना संरक्षण के इतना बड़ा खेल कैसे हो सकता है? उनके इस खेल से कई असहाय लोग परेशान है। प्रमोद जैन ने माॅग की है कि भूमाफिया के साथ-साथ इस गिरोह से भारी राषि अर्जित कर संरक्षण देने वाले निगम अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जावे। भुमाफियाओं पर यदि आयुक्त द्वारा षिघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आयुक्त का भी पुतला जलाकर विरोध प्रगट किया जावेगा। संघ के प्रमोद जैन, वकील खान, अतुलसिंह रावत, डा.पुण्डलिक राव निकम, उमेष कपूर, अजीज खान, डा. मोहम्मद कुरेषी, मनोहर शामनानी, डा. अजीज, रामाराव, आलम खान, सुरेश मालवीय, हेमलता पालीवाल, आसिफ, सतीश पाटीदार आदि ने कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया है।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
खंडवा निप्रं। कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विस्थापितों के लिये उपलब्ध अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण नहीं किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नल-जल योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुये तत्काल कार्यवाही करने एवं जानकारी एकत्रित करने के निर्देश तहसीलदारों को दिये। बाल सम्प्रेषण गृह के लिये संबंधित अधिकारी को तत्काल आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मतदाता सूची में लगे कर्मचारियों को रिलिव नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री दुबे ने सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत बने दो कक्षों के भुगतान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सी.इ्र्र.ओ. जनपद किल्लौद को तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के पोस्टल वेलेट पेपर नहीं भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री दुबे ने दिये। कलेक्टर ने क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवन जिनमें शासकीय कार्यालय, स्कूल आदि आते हैं, को तत्काल निष्प्रयोजित कर गिराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जनपद पंचायतवार कुपोषित बच्चों की जानकारी उपलब्ध कराने, हितग्राही मूलक योजनाओं की वर्ष 2009 से जून-2013 तक जानकारी उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमित तोमर, अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, नगर निगम आयुक्त आर.एस.सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका गोयल एवं प्रकाशचंद्र बोथरा, सभी एस.डी.ओ. राजस्व, खंडवा एस.डी.एम. एच.एस.चैधरी, पंधाना एस.डी.एम. महेन्द्र सिंह कवचे, हरसूद एस.डी.एम. बी.एल.कोल, तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
रिपेयरिंग का पैसा रिपेरिंग कार्य में ही लगायें:- कलेक्टर
खंडवा निप्रं। कलेक्टर नीरज दुबे ने शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों में आवंटित रिपेरिंग कार्य का पैसा स्कूल ग्राउण्ड, लेट्रिन-बाथरूम एवं अन्य विद्यालयीन रिपेरिंग के कार्य में ही लगाये। स्कूल ग्राउण्ड में वर्षा से भरने वाले पानी की निकासी हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाये। कलेक्टर ने बच्चों के बैंक खातों के संबंध में चर्चा करते हुये निर्देश दिये कि प्रत्येक शाला के प्रधान पाठकों, संस्था प्राचार्यों को निर्देश दिये जाये कि वे बच्चों के बैंकों में खाते खुलवाकर सूची वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराये जिससे बच्चों की गणवेश, सायकल आदि का मिलने वाला पैसा सीधे उनके खाते में जमा कराया जा सकें। कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के संबंध में भी चर्चा की।
वनाधिकार पट्टेधारियों को योजनाओं का लाभ दें:- कलेक्टर
- कुपोषण पर नियंत्रण रखने के भी निर्देश दिये गये
खंडवा निप्रं। कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा आज जिला पंचायत सभाग्रह में वनाधिकार पट्टेधारियों को शासन की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत दिये जाने वाले हितलाभ एवं वर्षाकाल में कुपोषण पर नियंत्रण रखने हेतु किये जाने वाले प्रयासों के संबंध में बैठक ली गई। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये गये की उनकी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले वनाधिकार पट्टेधारी परिवारों को प्राथमिकता से कपिलधारा कूप, नंदन फलोद्यान, मेढ़बंधान आदि का लाभ दिया जावे। साथ ही उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, मत्स्योद्योग विभाग एवं पशुपालन विभाग को भी निर्देश दिये गये कि वनाधिकार पट्टेधारी परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का प्राथमिक्ता से लाभ दिया जाना सुनिश्चिित करें। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा वर्षाकाल में कुपोषण पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देश दिये गये की जिले में चिन्हांकित अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों के परिवारों को विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की योजनाओं का हितलाभ प्राथमिकता से दिया जावे। जिससे ऐसे परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार कर उन्हें कुपोषण से पूर्णतः मुक्त किया जा सके। कलेक्टर द्वारा महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये गये कि अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों पर ध्यान केन्द्रीत करते हुए उन्हंे पूर्ण सुविघाएँ उपलब्ध करवायी जावें एवं आंगनवाडियों के माध्यम से ऐसे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जावे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर, एस डी एम बी.एल कौल, विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहंे।
कौशल उन्नयन प्रशिक्षण संबंधित बैठक समपन्न
खंडवा निप्रं। जिले में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सके इस हेतु उनके कौशल उन्नयन की अत्यंत आवश्यक्ता है। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का डाटा सभी विभाग संधारित करें, जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में आसानी हो उक्त निर्देश कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा जिला पंचायत सभाग्रह में आयोजित कौशल उन्नयन प्रशिक्षण से संबंधित बैठक में दिये गये। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा उन विभागों की समीक्षा की गयी, जिनमें युवाओं को कौशल उन्नयन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। पोलीटेकनिक काॅलेज के प्रिंसिपल को कौशल उन्नयन से संबंधित नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों का बायोडाटा संधारित करने, उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु समन्वय करने की जिम्मेवारी दी गयी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर, डिप्टी कलेक्टर प्रकाशचंद्र बोथरा एवं उद्योग विभाग, हथकरघा विभाग, अंत्यावसायी विकास विभाग, श्रम विभाग के अधिकारी व प्रभारी अधिकारी ग्रामीण आजीविका मिशन उपस्थित रहे।
मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के दिये निर्देश
खंडवा (20 जून) - आज कलेक्टर कार्यालय में व्हीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डायरेक्टर जनरल भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली अक्षय राउत एवं उपायुक्त ने सभी संभागायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2013 में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर वहाँ स्वीप कमेटी के माध्यम से प्रयास कराये जायें। व्हीडियो कांफ्रं्रेस में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्रसिंह कवचे, निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं स्वीप कमेटी के नोडल अधिकारी डी.एल.कटारे उपस्थित थे।
अवैध कालोनियों के नियंत्रण के लिये कार्यवाही के निर्देश
खंडवा (20 जून) - कलेक्टर नीरज दुबे ने अवैध कालोनियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। कालोनाईजर्स को जारी काॅलोनी लायसंस एवं उनकी समयावधि, नवीनीकरण की जानकारी कलेक्टर द्वारा ली गई है। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जो भी व्यक्ति, काॅलोनाईजर कृषि मद की भूमि को बगैर वैधानिक कार्यवाही, व्यवपर्तन, काॅलोनी प्रक्रिया के बिना पालन के बगैर अनुमति के छोटे-छोटे भूखण्डों के रूप में बेचकर अवैध काॅलोनी को बढ़ावा दे रहा है, या यदि अवैध काॅलोनियों को विकसित करता है उसकी पहचान, चिन्हांकित कर नगर पालिक अधिनियम, ग्राम पंचायत प्रावधानों, नियमों के तहत् नियमानुसार कार्यवाही सम्पन्न करें। कलेक्टर ने कहा कि अवैध काॅलोनाईजरों के विरूद्ध पुराने प्रकरणों में पुलिस द्वारा पंजीबद्ध किये जाने की जानकारी प्राप्त कर, प्रकरणों में सीधे आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जावे। इसके अतिरिक्त अवैध काॅलोनी के पुराने प्रकरणों के संबंध में आयुक्त नगर पालिक निगम खंडवा, पुलिस अधीक्षक खंडवा से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करते हुये तदानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। आयुक्त नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा बताया गया है कि अवैध काॅलोनी, अवैध निर्माण की माॅनिटरिंग, रोकथाम हेतु इंजीनियरों को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में आयुक्त नगर पालिक निगम खंडवा को निर्देशित किया गया है कि विगत् 3 वर्षों से किस-किस इंजीनियर द्वारा क्या-क्या कार्यवाही की गई। आगामी बैठक में जानकारी प्रस्तुत करें। मकान निर्माण करने हेतु नक्शा पास करने की वर्तमान व्यवस्था में और अधिक सरलीकरण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 में निर्दिष्ट प्रावधानों के तहत् रजिस्ट्रीकरण निर्बंधन, शर्तें तथा नियम 1958 की धारा- 292 (ग) 2, 3 के अनुसार अवैध काॅलोनाईजर के विरूद्ध कार्यवाही की जावे। सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य कार्यलयों पर फ्लेक्स बैनर लगाकर अवैध काॅलोनियों में भूमि, भूखण्ड क्रय नहीं करने तथा किसी भी काॅलोनी में भूखण्ड क्रय करने से पूर्व आम नागरिक द्वारा क्या-क्या सावधानी बरतें व इसकी जानकारी आम नागरिकों को दी जावे। क्षेत्र में निर्माणाधीन काॅलोनियों की लगातार माॅनिटरिंग की जावें। अविकसित कृषि भूमि, बगैर व्यपवर्तित भूमि के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश खण्डपीठ ग्वालियर में पारित आदेश दिनांक 10 दिसम्बर, 2012 में दिये गये निर्देशों के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश उपपंजीयक खंडवा को दिये गये हैं। बिना व्यपवर्तन, अनुमति के किये गये अवैधानिक आवासीय निर्माण कार्यों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावे तथा साथ ही ऐसे अवैध निर्माणों को चिन्हांकित कर सतत् अभियान चलाया जाकर नियमानुसार उन्हें हटाने, तोड़ने की कार्यवाही की जावे।
उपयंत्रियों को दिया कारण बताओ नोटिस
खंडवा (20 जून) - निर्मल भारत अभियान के कार्यो में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण नवागत सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर द्वारा पंधाना जनपद पंचायत के 4 उपयंत्रियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। ज्ञात हो कि पंधाना जनपद पंचायत में नर्मल भारत अभियान अंतर्गत आने वाली पंचायतों में निर्मित शौचालयों का मूल्यांकन दिनांक 27 मई 2013 तक अनिवार्यतः किया जाकर मय मूल्यांकन पुस्तिका जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिये गये थे। उपयंत्रियों द्वारा पूर्ण कार्यांे का मूल्यांकन करने में उदासीनता बरती गयी थी। उपयंत्रियों द्वारा की गई इस लापरवाही के कारण योजना की प्रगति पर प्रभाव पड़ रहा था। सी.इ्र्र.ओ. जिला पंचायत श्री तोमर द्वारा उपयंत्री बी.सी.राठौर, सु.श्री.नवीरा नईयर खान, प्रमोद कुमार साहू एवं प्रवीण वर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव आयुक्त कार्यालय को भेजे जाने के निर्देश दिये गये। श्री तोमर द्वारा कहा गया है कि किसी भी योजना के कार्यो में लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जावेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें